Featureछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता 13 दिवस में 192 गुमशुदा बरामद परिजनों के चेहरों पर आई मुस्कान

बालक 05, बालिकाएं 09, महिलाएं 127 एवं पुरुष 51 को सुरक्षित दस्तयाब किया गया

Advertisements

दुर्ग /आराध्या टाइम डेस्क पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला दुर्ग में दिनांक 01.04.2026 से 13.04.2026 तक गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन कर सतत खोजबीन की गई।तकनीकी साक्ष्यों जैसे CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गुमशुदा व्यक्तियों की पतासाजी की गई। आवश्यकतानुसार अन्य जिलों एवं राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान कुल 192 गुमशुदा व्यक्तियों को सुरक्षित दस्तयाब किया गया, जिनमें 05 बालक, 09 बालिकाएं, 127 महिलाएं एवं 51 पुरुष शामिल हैं। अधिकांश मामलों में दस्तयाब व्यक्तियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों के चेहरों पर संतोष एवं राहत परिलक्षित हुई

सराहनीय भूमिका :
उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों एवं पुलिस स्टाफ की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही। तकनीकी टीम एवं पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा निरंतर निगरानी एवं त्वरित कार्यवाही की गई, जिससे अभियान सफल रहा।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि परिवार के सदस्यों, विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी व्यक्ति के गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की जाती है।

 

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }