छत्तीसगढ़

दिनांक 26.05.2024 से 02.06.2024 तक अमलेश्वर जिला दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) का शिव महापुराण कथा आयोजन होना प्रस्तावित है। कथा स्थल थाना अमलेश्वर के सामने मुख्य मार्ग से लगा हुआ है

रायपुर चौक एवं मोतीपुर की ओर से आने वाले दो पहिया वाहन चालक वुड आई लैंड कालोनी से होकर भोजनालय के सामने बाईक पार्किंग मे वाहन खड़ा करेंगे खुड़मुड़ा की ओर से आने वाले दो पहिया वाहन चालक भोजनालय के सामने बाईक पार्किंग मे वाहन खड़ा करेंगे 

Advertisements

दुर्ग /अमलेश्वर 

आराध्या टाइम्स डेस्क /दिनांक 26.05.2024 से 02.06.2024 तक अमलेश्वर जिला दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) का शिव महापुराण कथा आयोजन होना प्रस्तावित है। कथा स्थल थाना अमलेश्वर के सामने मुख्य मार्ग से लगा हुआ ह। सामान्य दिनों में इस मार्ग मे यातायात सामान्य रहता है परन्तु शिव महापुराण कथा के दौरान लाखो की भीड़ को देखते हुये यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा श्रद्धालुओं के सुगमता व सुरक्षित यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दुर्ग, भिलाई,रायपुर शहर की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए निम्नानुसार मार्ग,पार्किंग एवं डायवर्शन प्लान तैयार निर्धारित किया गया है

रुट /पार्किंग

टाटीबंध / कुम्हारी की ओर से आने वाले वाहन चालक

टाटीबंध ➡️ कुम्हारी ➡️कैवालय धाम ➡️ परसदा ➡️ मगरघटा ➡️भोथली ➡️आम बगीचा (पार्किंग )➡️कथा स्थल (पैदल )

सिरसा गेट / भिलाई 03 की ओर से आने वाले वाहन चालक सिरसा गेट चौक ➡️ सिरसा कला ➡️नारधी ➡️ औरी ➡️ अमलीडीह ➡️मोतीपुर ➡️ग्रीन अर्थ सिटी के सामने (पार्किंग )/आमबगीचा (पार्किंग ) ➡️ कथा स्थल (पैदल )

पाटन की ओर से आने वाले वाहन चालक 

पाटन ➡️ तुलसी ➡️खुडमुड़ी ➡️ सिकोला ➡️ झीट ➡️कोपेडीह ➡️अमलेश्वर डीह (पार्किंग )➡️कथा स्थल (पैदल )

भाटागांव (रायपुर )की ओर से आने वाले वाहन चालक

भाटागांव चौक ➡️ काठाडीह मार्ग ➡️खुडमुड़ा पुल ➡️ ग्राम उफरा (पार्किंग )➡️ कथा स्थल (पैदल )

रायपुर चौक की ओर से आने वाले वाहन चालक

रायपुरा चौक ➡️ महादेव घाट तिराहा ➡️ महादेव घाट / विसर्जन कुंड /लक्मण झूला (पार्किंग )➡️ कथा स्थल पैदल

रायपुर चौक एवं मोतीपुर की ओर से आने वाले दो पहिया वाहन चालक वुड आई लैंड कालोनी से होकर भोजनालय के सामने बाईक पार्किंग मे वाहन खड़ा करेंगे खुड़मुड़ा की ओर से आने वाले दो पहिया वाहन चालक भोजनालय के सामने बाईक पार्किंग मे वाहन खड़ा करेंगे

VVIP  पासधारी वाहन अपने वाहन कथा स्थल मंच के पीछे पार्किंग मे वाहन खड़ा करेंगे  VIP पासधारी वाहन अपने वाहन आत्मानंद स्कूल ग्राउंड पार्किंग मे वाहन खड़ा करेंगे

डायवर्सन मार्ग 

मोतीपुर से रायपुर आने जाने के लिए मार्ग

मोतीपुर ↔️ खमरिया ↔️ कुरुदडीह ↔️उरला अंडर ब्रिज ↔️कुम्हारी रॉयल खालसा कटिंग ↔️ टोल प्लाजा कुम्हारी ↔️रायपुर

पाटन से रायपुर आने जाने के लिए मार्ग

पाटन ↔️तुलसी ↔️ जीट ↔️महूदा ↔️खुडमुड़ी ↔️ खुडमुड़ी पुल ↔️रायपुर भाटागांव

अपील:श्रद्धालुओं से अपील है कि असुविधा से बचने हेतु कथा स्थल अमलेश्वर आने-जाने के लिए उपरोक्त मार्गो का उपयोग करें शिवमहापुराण कथा के दौरान इस सम्पूर्ण क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }