छत्तीसगढ़

नवागांव से साजा जीतने का निकलेगा नवा मंत्र चौबे के गढ़ में सेंधमारी, सैकड़ों की संख्या में नव प्रवेशी जोगी कांग्रेस में शामिल

साजा विधानसभा क्षेत्र के नवागांव (पुरदा) में जोगी कांग्रेस (जेसीसीजे) द्वारा वृहद् कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन ज़िलाध्यक्ष (अज प्रकोष्ठ) डोमन देशलहरे के नेतृत्व में किया गया

Advertisements

बेमेतरा/साजा विधानसभा क्षेत्र के नवागांव (पुरदा) में जोगी कांग्रेस (जेसीसीजे) द्वारा वृहद् कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन ज़िलाध्यक्ष (अज प्रकोष्ठ) डोमन देशलहरे के नेतृत्व में किया गया जिसमें साजा विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक के पदाधिकारी व सदस्य हज़ारों की संख्या में उपस्थित हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अमित जोगी के प्रतिनिधि दुर्ग संभाग अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय उपस्थित हुए, साजा विधानसभा क्षेत्र पहुँचने पर विभिन्न गाँवों में गाजे बाजे के साथ फ़टाके फोड़ अजीत जोगी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने संभाग अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय का जोशीला स्वागत किया, कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुँच ईश्वर उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ महतारी व स्व. अजीत जोगी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया जिसके पश्चात् ईश्वर उपाध्याय ने ज़िलाध्यक्ष डोमन देशलहरे के नेतृत्व में भाजपा कांग्रेस छोड़कर जोगी कांग्रेस में शामिल हुए छबिलाल वर्मा, ठाकुरदास चतुर्वेदी, फेरहा टंडन, मूलचंद चतुर्वेदी, मुकेश निर्मल, अखिलेश नेताम, शेखर देशलहरा, सोनू निर्मल, तामेश्वर सिंन्हा, गोकुल पटेल, शिव पटेल, मन्नू पटेल, सोनू सिंह, गज्जू सिंह, बब्बू वैष्णव, छोटेलाल, सुख रतन साहू, भारत यादव, संजय पटेल, प्रमिला सेन, ललित साहू, गोमतीबाई, कमला, सोनिया, नीलम देश लहरा, संतोषी, दलिया बाई, जुगरी बाई, मोनिका सिन्हा, आशा, निशा ठाकुर, लता ठाकुर, अनसूया बाई, सरोजिनी, शशि प्रभा ठाकुर, पुष्पा वर्मा, ज्योति वर्मा ,लीला सिन्हा, करण साहू, ठाकुर राम साहू, लोकेश निर्मल, लक्ष्मण साहू, लिकेश्वर साहू, डोमार, ऋषि सिन्हा, राजू पटेल, दुर्गा पटेल, वीरेंद्र साहू, धीरज, चांदनी, नीरज, गजानन कोसरे, रामचरण पटेल, गिरधर पटेल, गिरवर पटेल, लोचन पटेल, समय लाल साहू सहित सैकड़ों लोगों को हल चलाता किसान चिन्ह अंकित गुलाबी गमछा पहनाकर पार्टी में सभी का स्वागत किया।

 

जिसके बाद डोमन देशलहरे,संजु धृतलहरे, संजय गुरूपंच सहित वरिष्ठों ने संबोधित किया अंतिम वक़्ता के रूप में मुख्य अतिथि ईश्वर उपाध्याय ने कहा कि हम सभी केवल विधानसभा क्षेत्र के निवासी या कार्यकर्ता नहीं हैं हम सभी जोगी परिवार के अहम सदस्य हैं इसी कारण आप सभी के बिच अपने परिवार में आया हूं, ईश्वर उपाध्याय ने कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छल करने वाली पार्टी बताया. साथ ही यह भी कहा कि दोनों पार्टियों का फैसला दिल्ली में तय होते हैं, जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़ीया पार्टी की सरकार बनी तो सारे फैसले छत्तीसगढ़ की जनता के बीच होंगे. वहीं ईश्वर उपाध्याय ने कहा कि हमारे नेता अमित जोगी जी ने ”10 कदम गरीबी खत्म” का नारा देते हुए चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है . जिसमें जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी ने शपथ पत्र देकर जनता के बीच जाने की बात कही. सबसे महत्वपूर्ण वादे में जोगी कांग्रेस ने मैदानी इलाकों में पूर्ण शराब बंदी के साथ-साथ शराब दुकानों की जगह अमूल दुग्ध संघ की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में 5000 करोड़ रुपये निवेश कर दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट के साथ दूध दुकान खोलने की घोषणा है 

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }