छत्तीसगढ़

संकल्प पत्र पर भाजपा की प्रेस वार्ता भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी,सुरक्षित,समृद्ध विकसित भारत की गारंटी:अरुण साव भाजपा के संकल्प पत्र में 10 वर्षो के ट्रैक रिकार्ड के साथ 25 सालो का विजन अरुण साव

प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,विधायक ललित चंद्रकार,राजेंद्र पाधेय ,जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक माजूद रहे 

Advertisements

दुर्ग/रायपुर

आराध्या टाइम्स डेस्क/छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र ‘मोदी की गारंटी’ को विकसित भारत का संकल्प पत्र बताते हुए कहा है 76 पन्नों का यह संकल्प पत्र के देशभर से मिले 15 लाख सुझावों का प्रतिबिम्ब है जिसे 24 समूहों में बाँटा गया है। 10 सोशल ग्रुप में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग, मछुआरे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटीजन, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग शामिल हैं। वहीं, गवर्नेंस को 14 सेक्टर्स में बाँटा गया है। श्री साव ने कहा कि संकल्प पत्र में भारत के अन्य देशों से संबंध, आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा, समृद्ध भारत, ईज ऑफ लिविंग, विरासत का विकास, गुड गवर्नेस, सुशासन, स्वस्थ भारत, शिक्षा, खेल, सभी सेक्टर्स का विकास, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी और पर्यावरण को रखा है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मंगलवार को दुर्ग में आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि पूरे देश ने इस बात को माना है कि “मोदी की गारंटी, यानी गारंटी के पूरे होने की गारंटी।” भाजपा जो कहती है, उसे तो पूरा करती ही है और जो नहीं भी कहती है लेकिन जनता के हित में यदि वे जरूरी होते हैं, तो उसे भी पूरा करके दिखाती है। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाला संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है। आज देश की जनता को विश्वास है कि यदि मोदी की गारंटी है तो यह पूरा होकर रहेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा और किसान को समर्पित किया। उनके शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र का विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मज़बूत स्तंभ- युवा शक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब, सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ और निवेश से नौकरी पर है। इस संकल्प पत्र में क्वांटिटी ऑफ अपार्च्युनिटीज और क्वालिटी ऑफ अपार्च्युनिटीज, दोनों पर बहुत जोर दिया गया है। एक तरफ हमने कई सारे इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण से बड़ी संख्या में रोज़गार बनाने की बात की है। दूसरी तरफ़ हम स्टार्टअप और ग्लोबल सेंटर्स को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेज़ पर भी ध्यान देने जा रहे हैं। श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि गरीब के भोजन की थाली पोषणयुक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो, सस्ती हो। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। अब भाजपा ने यह संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हों, मध्यम वर्ग के हों या फिर उच्च मध्यम वर्ग ही क्यों न हों, उन्हें 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। श्री साव ने कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा भी है। श्री साव ने कहा कि भारत आज वुमैन लेड डेवलपमेंट में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। पिछले 10 वर्ष नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारी शक्ति की नई भागीदारी के होंगे। भाजपा का संकल्प, भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। इससे वैल्यू एडीशन होगा, किसान का फायदा बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। ये फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स, रूरल इकॉनॉमी के नए ग्रोथ इंजन बनेंगे। श्री साव ने कहा कि भाजपा, विकास भी और विरासत भी के मंत्र पर विश्वास करती है। हम पूरी दुनिया में तिरुवल्लूर कल्चरल सेंटर्स का निर्माण करेंगे।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि हमारे देश में टूरिज्म के पोटेंशियल को अनलॉक किया जाना बाकी है। भाजपा द्वारा विश्व प्रवासी- ग्लोबल टूरिस्ट्स को हमारी विरासत से जोड़ा जाएगा और इस विरासत को हम वर्ल्ड हेरिटेज से जोड़ेंगे। 21वीं सदी के भारत की बुनियाद, भाजपा तीन तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है- पहला सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, दूसरा फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और तीसरा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर। श्री साव ने कहा कि हमारे देश में अर्बनाइजेशन को पहले की सरकारें चुनौती माना करती थीं। भाजपा इसे अवसर के रूप में देखती है। हम देश में नए-नए सैटलाइट टाउन्स बनाएंगे जो देश के विकास का ग्रोथ सेंटर बनेंगे, रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। श्री साव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनों का सख्ती से पालन करेंगे। वन नेशन वन इलेक्शन लागू करेंगे। सभी स्तर के चुनाव के लिए कॉमन इलेक्टोरल रोल का प्रावधान करेंगे। इसमें कहा है कि नॉर्थ ईस्ट में शांति स्थापित करने और अफस्पा को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए प्रयासों को जारी रखेंगे।

महत्वपूर्ण घोषणाएं /भाजपा के संकल्प पत्र की अन्य विशिष्ट बातों का जिक्र करते हुए श्री साव ने कहा कि भारतीय डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्वर का दुनिया भर में विस्तार करेंगे। घोषणा-पत्र में कहा गया है कि भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। साथी देशों के साथ इस टेक्नोलॉजी को साझा करने की दिशा में काम होगा। विरासत का संरक्षण और प्रचार किया जाएगा। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के स्मरण में दुनिया भर में उत्साह के साथ रामायण उत्सव मनाया जाएगा नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा। न्याय संहिता को शीघ्र से लागू किया जाएगा। वामपंथी उग्रवाद का खात्मा हमारी प्राथमिकता है सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की क्षमता बढ़ाएंगे। एक राष्ट्र, एक चुनाव लागू करेंगे। एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली विकसित की जाएगी अगले 5 साल तक मुफ्त राशन देना जारी रखेंगे। आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया जाएगा पीएम आवास के तहत 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। रसोई गैस सप्लाई पाइप से करेंगे। पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत करोड़ों परिवारों को शून्य बिजली बिल का लाभ देंगे।मुद्रा ऋण के तहत ऋण सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की जाएगी। राष्ट्रीय सहकारिता नीति बनाई जाएगी। 2025 में जनजातीय गौरव दिवस आयोजित करेंगे

प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,विधायक ललित चंद्रकार,राजेंद्र पाधेय ,जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक माजूद रहे

 

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }