भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव एवं भाजपा मीडिया चैयरमैन अमित चिमनानी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इन दिनों कांग्रेस के पास कोई मुद्दा उठाने क़ो नहीं बचा तो वह केवल जनता क़ो भ्रमित करने का प्रयास कर रही है


रायपुर
आराध्या टाइम्स डेस्क/भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव एवं भाजपा मीडिया चैयरमैन अमित चिमनानी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साध। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादे को लेकर कहा कि एक लाख रुपए सालाना देने के नाम पर कांग्रेस के लोगों द्वारा भराए जा रहे फार्म को लेकर कांग्रेस के बस्तर के अध्यक्ष ने यह माना है कि जो फॉर्म भरवाया जा रहा हैं वो फर्जी है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि इन दिनों कांग्रेस के पास कोई मुद्दा उठाने क़ो नहीं बचा तो वह केवल जनता क़ो भ्रमित करने का प्रयास कर रही ह। पिछले कई दिनों से हम सब देख रहे हैं कि कांगेस के नेता गली-गली जाकर महिलाओं क़ो भ्रमित कर रहें हैं और फॉर्म भी भरवा रहे हैं। अब इसी फॉर्म क़ो बस्तर कांग्रेस के अध्यक्ष फर्जी बता रहे हैं। इससे सिद्ध हुआ कि फॉर्म भी फर्जी हैं, और जो कांग्रेस के नेता ये फॉर्म भरवा रहे हैं, वह भी फर्जी है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जनता ऐसी फर्जी लोगों क़ो विधानसभा चुनाव में करारा सबक सिखा चुकी हैं और अब लोकसभा चुनाव में भी सबक सिखाने जा रही हैं




