श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का नारा दुर्ग के हर गांव एवं शहर में गूंज रहा है कई सेवा समिति अपना सहयोग कोडिया स्थित शिव महापुराण कथा स्थल पर दे रहे हैं
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री प्रदीप मिश्रा जी का दुर्ग जिले के कोडिया ग्राम में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है जिसमें मितान ग्रुप जेवरा सिरसा द्वारा अहम योगदान दिया जा रहा है


दुर्ग/जेवरा सिरसा
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का नारा दुर्ग जिले के हर गांव एवं शहर में गूंज रहा है अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री प्रदीप मिश्रा के मुखाग्र से शिव महापुराण कथा सुनने पूरे प्रदेश भर से लाखों लोग दुर्ग जिले के ग्राम कोडिया में पहुंच रहे हैं पंडित प्रदीप मिश्रा जी के शिव महापुराण कथा का आज दूसरा दिन था जिसमें प्रदेश भर से कई लोगों द्वारा योगदान दिया जा रहा है इसी कड़ी में दुर्ग जिले के ग्राम जेवरा सिरसा के मितान ग्रुप द्वारा ग्राम कोडिया के कथा स्थल पर निशुल्क भोजन का व्यवस्था किया गया मितान ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं का सेवा किया जा रहा है श्रद्धालुओं को मितान ग्रुप जेवरा सिरसा की तरफ से भोजन दिया जा रहा है मितान ग्रुप के अलावा कई प्रशंसक भी कथा स्थल पर पहुंचकर अपना योगदान दे रहे हैं मितान ग्रुप में मुख्य रूप से आयोजन समिति के अरुण यादव जी राजू साहू भिखम साहू जिमी परमार प्रीतम पटेल शशि निषाद अरुण पटेल यशवंत साहू ईश्वर यादव भागीरथी सपहा योगेश साहू लालू साहू गोलू पटेल अंशु यादव रोशन साहू राघवेंद्र यादव विनोद साहू दीनू पटेल एवं समस्त मितान ग्रुप के कार्यकर्ता रात भर कोडिया स्थित शिव महापुराण कथा स्थल पर अपना योगदान दे रहे हैं




