जिला युवा कांग्रेस के महासचिव परविंदर सिंह के नेतृत्व मे आज जिलाधीश दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया
इस कड़ी में मुख्य रूप से अहिवारा युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत साहू, जिला युवा कांग्रेस सचिव मुरली कृष्ण, एन. एस. यु. आई उपाध्यक्ष मयंक बरहरे,छात्र नेता रंजीत सिंह, मनीष पवार,रमेश, सागर पाल अन्य साथी मजूद थे


दुर्ग /नंदिनी अहिवारा
आराध्या टाइम्स डेस्क /जिला युवा कांग्रेस के महासचिव परविंदर सिंह के नेतृत्व मे आज जिलाधीश दुर्ग को निम्लिखित मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा परविंदर सिंह का कहना है की
छत्तीसगढ़ अंतर्गत दुर्ग भिलाई से रायपुर जाने वाले मार्ग पर कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा है जिसका टेंडर समाप्त हो गया है छत्तीसगढ़ की जनता से अवैध वसूली की जा रही है पथकर वसूली 13.06.2006 संबंधित निजी ठेकेदार द्वारा प्रारंभ किया गया था ठेकेदार द्वारा 02.03.2015 तक कंसेशन अवधि समाप्त होने तक वसूली की गई है 02.03.2015 से विभाग द्वारा 40 प्रतिशत दर से 16.08.2020 तक वसूली की गई है एवं 16.08.2020 को पथकर वसूली हेतु एन. एच. ए. आई को हस्तांतंरित किया गया | जिसमे दुर्ग जिले के रहवासियों को (सी. जी 07) गाड़ियों को टोल शुल्क मुफ्त कर राहत दी गयी थी 16.08.2020 से एन. एच. ए. आई, द्वारा 03.06.2024 तक वसूली हुई 03.06.2024 से अब पुनःटेंडर द्वारा इसे निजी ठेकेदार द्वारा सडक मेंटेनेंस का हवाला कह कर शुल्क वसूली हो रही है,जबकि विगत वर्षो मे यह सडक बदहाल दुरुस्त है, एवं पूर्व मे निजी ठेकेदार द्वारा विगत सालो मे जो लेन (सी.जी 07) गाड़ियों के लिए फ्री लेन था उनसे भी अब शुल्क वसूला जा रहा है छेत्र की जनता वैसे ही डीज़ल, पेट्रोल बढ़ते दाम एवम बढ़ती महेंगाई से तरस्त है,दुर्ग एक मात्र छत्तीसगढ़ मे जिला है जहाँ तीन टोल नाके है

जिससे दुर्ग जिले की जनता को टोल के शुल्क के नाम से परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जबकि केंद्रीय एन. एच. ए. आई मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी द्वारा सदन मे 60कमी के अंतर्गत एक ही टोल का क़ानून है जिससे जनता को राहत मिलेगी कहा गया था

दुर्ग जिले की(सी. जी 07) पासिंग गाड़ियों को पुनः फ्री किया जाये,अतः कुम्हारी टोल नाके की जांच कर कुम्हारी टोल बंद किया जाये युवा कांग्रेस का कहना है यदि एक सप्ताह तक इस पर कारवाही नहीं की जाती एवं उचित मांग को पूरा नहीं किया जाता है इसके लिए आमजन एवं युवा कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने मे बाध्य होंगे

इस कड़ी में मुख्य रूप से अहिवारा युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत साहू, जिला युवा कांग्रेस सचिव मुरली कृष्ण, एन. एस. यु. आई उपाध्यक्ष मयंक बरहरे,छात्र नेता रंजीत सिंह, मनीष पवार,रमेश, सागर पाल अन्य साथी मजूद थे



