छत्तीसगढ़

बुधवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने जा रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह की दुर्ग जिले में व्यापक तैयारियां जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में की गई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में दुर्ग में विशेष तैयारियां :: दुर्ग जिले के कार्यकर्ता बनेंगे शपथ ग्रहण के गवाह

Advertisements

दुर्ग / दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बुधवार सुबह पार्टी कार्यकर्ता राजधानी कूच करेंगे। श्री वर्मा ने बताया प्रदेश में भाजपा शासन आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पांच साल बाद भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। नई सरकार के आने के बाद से भाजपा के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता समारोह में जाने आतुर हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में गर्व की अनुभूति है। विष्णुदेव साय सबसे पहले बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। इसके फौरन बाद नए मंत्रिमंडल में शामिल विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। कल दोपहर के बाद नई सरकार पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएगी, 13 दिसंबर का दिन स्वच्छ प्रशासन और सुशासन के श्रीगणेश का दिन है।

शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर उपस्थित भाजपा नेताओं में जिला भाजपा महामंत्री व विधायक ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, जिला मंत्री आशीष निमजे, अजय तिवारी, निलेश अग्रवाल, मदन वाढ़ई, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह राजपूत, मनोज सोनी, गणेश निर्मलकर, अनूप सोनी, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह पवार, अजय सिंह ठाकुर, राहुल पंडित शामिल रहे

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }