छत्तीसगढ़

आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सुपेला पुलिस ने अब तक कुल 24 अपहृत बालक बालिकाओं को किया दस्तयाब नाबालिक लड़की से अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी बनारस उप से गिरफ्तार

पक्की खबर के आधार पर लगातार 48 घण्टे सफर करने बाद पकड़ाया आरोपी सुपेला पुलिस की तत्परता से पीड़िता एवं आरोपी बरामद

Advertisements

दुर्ग/सुपेला  ज्ञात हो कि दिनांक 04.12.2023 को सुपेला क्षेत्र के रहने वाले प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इनकी नाबालिग पुत्री उम्र 13 वर्ष को अज्ञात आरोपी द्वारा व्यपहरण कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना मे लेकर पता तलाश किया जा रहा था।

श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला-दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री अभिषेक झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में नाबालिग बालक/बालिकाओं के दस्तयाबी हेतु आपरेशन मुस्कान अभियान चलाकर पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान ज्ञात हुआ की अपहृता को व्यपहरण कर आरोपी बनारस (उ0प्र0) ले गया है। खबर पुख्ता होने पर सुपेला पुलिस तत्काल टीम गठित कर टीम बनारस (उ0प्र0) रवाना किया। सुपेला पुलिस लगातार 48 घण्टे सफर कर पीड़िता को बनारस (उ0प्र0) से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को भी घेराबंदी कर बनारस (उ0प्र0) से पकड़ा गया। पीड़िता से विधिवत पूछताछ करने पर बतायी कि आरोपी शिवम चैहान उर्फ बिट्ठू द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। प्रकरण में भादवि एवं पाक्सो एक्ट की धाराओ का इजाफा किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को आज दिनांक 07.12.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी किस्म का है पूर्व में भी इसके विरूद्ध कई मामले दर्ज है  इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, सउनि नीलकुसुम भदौरिया, खुशबू वर्मा, प्र.आर. संतोष राज, आर. विकास तिवारी, विवेक सिंह एवं म.आर. दीप्ति चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा

की गई कार्यवाही

अपराध क्रमांक:- 1128/2023

धारा:- 363, 36़6, 376 भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट

गिरफ्तार आरोपी:- शिवम चैहान उर्फ बिट्ठू पिता विनोद चैहान उम्र 20 साल निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला जिला दुर्ग छ0ग0

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }