Featureछत्तीसगढ़

नशे में धुत्त आरक्षक और ड्राइवर ने युवती से की छेड़छाड़ दोनों गिरफ्तार

ख़ुद को पुलिस कर्मी बताने वाले माणिकचंद ने उसके दोस्त के साथ मारपीट की फिर युवती का हाथ पकड़ कर जबरदस्ती दोस्तों से दूर ले जाकर बाद टच किया

Advertisements

नंदिनी अहिवारा /आराध्या टाइम डेस्क  नशे में धुत्त आरक्षक और ड्राइवर ने युवती से की छेड़छाड़ दोनों गिरफ्तार  नंदिनी पुलिस ने डायल 112 और निलंबित आरक्षक को युवती से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है आरक्षक माणिकचंद धनूरकर को ख़ुद शराब कोचियो से लेन दें के आरोप में सोमवार को ही एसएसपी विजय अग्रवाल ने सस्पेंड किया था उसी रात को आरक्षक माणिकचंद और डायल के ड्राइवर दिनेश डोंडेकर ने माशे के हालत में किशोरी से अश्लील हरकत की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर धारा 115(2),351(3),74,3(5)बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया

प्रार्थिया ने पुलिस को बताया की सोमवार रात वह तहसील ऑफिस के पास मैदान में अपने परिचितों के साथ टहल रही थी उस दौरान नशे में धुत्त युवक उनके पास पहुचे ख़ुद को पुलिस कर्मी बताने वाले माणिकचंद ने उसके दोस्त के साथ मारपीट की फिर युवती का  हाथ पकड़ कर जबरदस्ती दोस्तों से दूर ले जाकर बाद टच किया युवती का मोबाइल लेकर अपना नंबर डायल किया उसके चंगुल से छूटकर सभी अपने अपने घर चले गए इसके बाद रात में मानिकचंद ने युवती के नंबर पर कई बार कॉल किया परेशान होकर युवती ने फ़ोन स्विच ऑफ कर दिया परिजनों को घटना की जानकारी दी मंगलवार को थाना पहुँच कर आरक्षक और डायल112 के ड्राइवर दिनेश के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }