छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले के सबसे ऐतिहासिक चुनरी यात्रा का आयोजन अहिवारा में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु उपस्थित रहें मसान पूजा चिता भस्म होली देखने उमडे हजारों श्रद्धालु

पुलीस प्रसाशन एंव समिति के समस्त पदाधिकारीयों को दाऊ आनंद ताम्रकार ने धन्यवाद दिया एवं हर वर्ष इसी उत्साह के साथ चुनरी यात्रा के कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आग्रह किया

Advertisements

दुर्ग/नंदिनी अहिवारा

आराध्या टाइम्स डेस्क/दुर्ग जिला के धमधा विकासखंड के नंदिनी अहिवारा क्षेत्र में नवरात्र पर्व के शुभ अवसर पर युवा छत्तीसगढ़ी भक्ति मंच के द्वारा भव्य  चुनरी यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया सर्वप्रथम युवा छत्तीसगढ़ी भक्ति मंच के संस्थापक दाऊ आनंद ताम्रकार के द्वारा भगवती शिवराम मंदिर में माता दुर्गा का पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जजमान के रूप में दाऊ संतोष ताम्रकार एंव श्रीमती तुलसी ताम्रकार रहें। तत्पश्चात् माता जी की चुनरी को दुर्गा माता के मंदिर से हजारों महिला एवं पुरषो के साथ मुख्यअतिथि पुर्व विधायक राजमहंत सांवला राम डाहरे, पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने चुनरी को पकड़कर अहिवारा शीतला माता मंदिर के ओर निकले। इस अवसर पर यात्रा के साथ उत्तर प्रदेश से आये बाबा अघोरी के दर्शन के लिए सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ा, बाबा अघोरियों अपनी पूरी टीम के साथ शिवराम मंदिर, नंदिनी टाउनशिप, अम्बेडकर चौक, जन्मदिन पार्क में भगवान शंकर का शिव तांडव दिखाया गया। वही अहिवारा बस स्टैंड पर अघोरियों ने मसान पूजा, चिता भस्म होली का प्रसंग दिखाया, जिसे देखने अहिवारा सहित आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, करीब 30 मिनट चिता भस्म जलाया गया। तत्पश्चात चुनरी यात्रा आगे बढ़ते हुए अटल चौक पहुँची जहाँ लोगो ने माता जी की चुनरी की आरती की और अघोरी बाबा का आशीर्वाद लिया, जिसके बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए अघोरी बाबा द्वारा युवा जागृति मंच पर महाकाली युद्ध एंव शिव विवाह प्रसंग प्रस्तुत किया गया। पुरे यात्रा में भक्तिमय संगीत से गौरी कृपा धुमाल दुर्ग का न्यू हयड्रोलिक साउंड सेटअप ने भक्तों को खुब भाया सभी ने भुरी-भुरी प्रसंशा किए। साथ ही पुरे यात्रा में बच्चो के लिए समिति ने डाईन विथ नानी का विशेष प्रस्तुति रहें। साथ ही माता रानी के लिए भव्य ट्रैक्टर एंव डी.जे. सांउड सेटअप रहे। और पुरे यात्रा में माता के चुनरी के अगल बगल लाईटिंग सिम्टम भक्तो को खुब भाया। युवा छत्तीसगढ़ी भक्ति मंच के द्वारा हर वर्ष शारदीय नवरात्रि में चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने लोग दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, रायपुर, राजनांदगांव, धमतरी, आरंग, बेमेतरा, कवर्धा से आते हैं। इस अवसर पर घनश्याम होटल के यशंवत ठाकुर एंव युवा जागृत मंच के अशोक बाफना धरमचंद बाफना ने श्रीफल एंव चुनरी से दाऊ आनंद ताम्रकार का सम्मान किया। तथा अहिवारा बस स्टेट में मसान पुजा के व्यवस्था हेतु समिति के जय प्रकाश राजपुत, कमलेश यादव, खेमन लाल साहू, रामेश्वर साहू, उत्तम साहू का सहयोग रहा। मां लक्ष्मी मिठान भंडार ने सभी भक्तो के लिए प्रसादी हल्वा वितरण किया गया

इस अवसर पर भक्ति मंच के संरक्षक चंचल बाफना, कैलाश नाहटा, संजय पांडेय, राजा शर्मा, ईश्वर शर्मा, ममता साहू, शारदा भट्ट, अध्यक्ष राहुल चंदेल, प्रदेश प्रवक्ता आदित्य ताम्रकार, साहिल खांन, रौनक ताम्रकार, करण साहू, सोहेल खांन, आशीष कोसरे, गेंदलाल जोशी, सौम्य मिर्चे, शिवशंकर कश्यप, आर्यन जैन, राजू यादव, पंकज पटेल, राहुल बंजारे, ऋषि मुदलियर, प्रीतम यादव, समीर डाहरे, जितेश देवांगन, लक्की, विनायक बंजारे, रामजी निर्मलकर, विकास जैन, शेखर बाबा, तुसार यादव, घनश्याम साहू, जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहें पुरे यात्रा में दुर्ग अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अभिषेक झा एंव नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से किया गया

 सस्थापक दाऊ आनंद ताम्रकार ने कहा कि उक्त यात्रा में 10 हजार से अधिक भक्तिगण शामिल हुए पुलीस प्रसाशन एंव समिति के समस्त पदाधिकारीयों को दाऊ आनंद ताम्रकार ने धन्यवाद दिया एवं हर वर्ष इसी उत्साह के साथ चुनरी यात्रा के कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आग्रह किय

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }