छत्तीसगढ़

विगत 30 वर्ष से सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति नंदिनी अहिवारा माता रानी की मूर्ति की स्थापना कर रही है इस वर्ष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है उत्तराखंड के केदारनाथ धाम का पंडाल जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु केदारनाथ धाम में विराजित माता रानी का दर्शन करने पहुंच रहे हैं

नंदिनी अहिवारा के वार्ड क्रमांक 5 में स्थित सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति विगत 30 वर्षों से माता रानी की मूर्ति की स्थापना कर रहे हैं जिसमें सभी व्यापारी बंधुओ द्वारा मिलकर माता रानी की मूर्ति को विराजित किया जाता है

Advertisements

दुर्ग/नंदिनी अहिवारा

आराध्या टाइम्स डेस्क/पूरे छत्तीसगढ़ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में भगवान गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई थी अब गणेश जी की विदाई के बाद माता रानी का आगमन भी पूरे छत्तीसगढ़ में हो गया है नंदिनी अहिवारा के तीसरे नंबर के सबसे बड़े पंडाल सार्वजनिक दुरगोत्सव समिति इस बार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है क्योंकि उत्तराखंड का माहौल अब दुर्ग के नंदिनी अहिवारा में देखने को मिलेगा समिति के सदस्यों से बात करने पर पता चला कि उत्तराखंड स्थित  केदारनाथ के स्वरूप अनुसार दुर्ग के नंदिनी अहिवारा में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति द्वारा श्री केदारनाथ धाम का पंडाल बनाया गया है जिसमें वह माता रानी को विराजित करेंगे सभी समिति के सदस्यों ने यह भी बताया कि पूरे 9 दिनों तक हजारों की संख्या मे श्रद्धालु माता रानी का दर्शन करने पहुंचते हैं

 

जिसमें समिति के सदस्यों ने नंदिनी अहिवारा की आम जनता से आग्रह किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा केदारनाथ मंदिर प्रांगण में विराजित माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंचे सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति विगत 30 वर्षों से सुभाश चौक में माता रानी की मूर्ति का स्थापना कर रही है

सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति दुर्ग के नंदिनी अहिवारा के वार्ड 5 के सुभाश चौक में स्थित है एवं सुभाश चौक के सारे व्यापारियों द्वारा मिलकर यह विशाल दुर्गोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }