श्री शिव महापुराण कथा सेवा समिति अहिवारा द्वारा कोडिया मैं आयोजित शिव महापुराण कथा स्थल में कल प्रातः सुबह श्रमदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें समस्त अहिवारा नगर के शिव भक्तों द्वारा कथा स्थल की साफ सफाई कि जाएगा
श्री शिव महापुराण कथा सेवा समिति नंदिनी अहिवारा द्वारा दूर-दूर से आए शिव भक्तों को स्वल्पाहार दिया जाएगा


दुर्ग / भिलाई
भोले बाबा की असीम कृपा से दिनांक 7 तारीख से स्वयंभू शिव धाम कोडिया में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री प्रदीप मिश्रा जी के मुख से शिव महापुराण कथा का कार्यक्रम शुरू हुआ है कार्यक्रम की शुरुआत होने के बाद से श्री शिव महापुराण कथा सेवा समिति नंदिनी अहिवारा के शिव भक्तों द्वारा कोडिया स्थित शिव पुराण कथा स्थल में 8 तारीख से सुबह से श्रमदान किया जाएगा जिसमें समस्त अहिवारा के शिव भक्तों द्वारा कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई की जाएगी एवं श्री शिव महापुराण सेवा समिति द्वारा दूर-दूर से आए शिव भक्तों के लिए स्वल्पाहार का आयोजन किया गया है श्री शिव महापुराण सेवा समिति नंदिनी अहिवारा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों समिति के सदस्यों तथा व्यापारियों द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है साथ ही साथ श्री शिव महापुराण सेवा समिति बोल बम सेवा समिति श्री रुखडनाथ सेवा समिति के सदस्य भी इस आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं




