छत्तीसगढ़

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो नटवर ताम्रकार ही वर्तमान विधायक अरुण वोरा को हरा सकते हैं खबर है कि पार्टी हाई कमान ने उनसे संपर्क भी किया है इसके बाद नटवर ताम्रकार ने भी पार्टी नेताओं को दुर्ग विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने सहमति दे दी है

इधर कांग्रेस में टेंशन बढ़ गया है। एकदम नया और फ्रेश चेहरा सामने आने से कांग्रेस में चिंता बढ़ गई है। नटवर ताम्रकार हर दृष्टिकोण से एक बेहतर चेहरा माने जा रहे हैं

Advertisements

 

आराध्या टाइम्स डेस्क दुर्ग/भिलाई

विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार भाजपा में सबसे ज्यादा दावेदार हैं। वर्तमान विधायक अरुण वोरा को कौन सा नेता टक्कर दे सकता है। इसे लेकर पार्टी में मंथन जारी है। अब तक जितने भी नाम सामने आए, वो सारे कमजोर नजर आ रहे थे। अब एक नए नाम पर चर्चा तेज हुई है। यह नाम है, अहिवारा पालिका के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार का। नटवर लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने संगठन में भी लंबे समय काम किया है। एक सशक्त और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में उनकी पहचान है। जनता में उनकी पैठ है। जनता से सीधे जुड़े हुए हैं।  स्थानीय होने की वजह से उनका व्यापक जनाधार है। कांग्रेस विधायक अरुण वोरा को वे कड़ी टक्कर दे सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो नटवर ताम्रकार ही वर्तमान विधायक अरुण वोरा को हरा सकते हैं। खबर है कि पार्टी हाई कमान ने उनसे संपर्क भी किया है। इसके बाद नटवर ताम्रकार ने भी पार्टी नेताओं को दुर्ग विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने सहमति दे दी है।उनके नाम पर चर्चा के बाद पार्टी में खलबली मच गई है। हालांकि पार्टी के अधिकांश नेता उनके नाम पर सहमत नजर आ रहे हैं। इधर कांग्रेस में टेंशन बढ़ गया है। एकदम नया और फ्रेश चेहरा सामने आने से कांग्रेस में चिंता बढ़ गई है। नटवर ताम्रकार हर दृष्टिकोण से एक बेहतर चेहरा माने जा रहे है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }