छत्तीसगढ़

सड़क सुरक्षा अंतर्गत 14 अप्रैल 2024 दिन रविवार को स्कूल बसों की मैकेनिकल एवं वाहन प्रपत्रों की जांच शिविर तथा वाहन चालकों एवं परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु परिवहन विभाग के समक्ष अधिकारी पुलिस विभाग के वाहन शाखा प्रभारी यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से शिविर/कैम्प का आयोजन किया गया है

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अंतर्गत स्कूल बसों एवं चालकों/परिचालकों के लिए शिविर 14 अप्रैल को सिटी कोटवाली के पास सेक्टर 06 भिलाई में प्रातः 8 बजे

Advertisements

 दुर्ग

आराध्या टाइम्स डेस्क/ सड़क सुरक्षा अंतर्गत 14 अप्रैल 2024 दिन रविवार को स्कूल बसों की मैकेनिकल एवं वाहन प्रपत्रों की जांच शिविर तथा वाहन चालकों/परिचालकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु परिवहन विभाग के समक्ष अधिकारी, पुलिस विभाग के वाहन शाखा प्रभारी, यातायात पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से शिविर/कैम्प का आयोजन किया गया ह। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग ने समस्त शैक्षणिक संस्थान के प्रबंधक/प्राचार्यों को उक्त शिविर में अधीनस्थ स्कूल बसों में टैक्स फिटनेस, बीमा, परमिट, स्पीड, गर्वनर प्रमाण पत्र, जीपीएस एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र से संबंधित समस्त दस्तावेजों को पूर्ण कराने कहा है। वाहनों की जांच संलग्न चेक लिस्ट के आधार पर की जाएगी। अतः चेकलिस्ट के आधार पर स्कूल बसों हेतु आवयक सभी मापदण्डों की पूर्ति कराना सुनिश्चित करें। पूर्ण नहीं कराने की स्थिति में स्कूल बसों का परमिट निरस्त करते हुए विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी। समस्त स्कूलों बसों को चालक/परिचालक व वाहन प्रभारी सहित 14 अप्रैल 2024 दिन रविवार को स्थान/समय सिटी कोटवाली के पास सेक्टर 06 में प्रातः 8 बजे भिलाई में भेजना सुनिश्चित करें

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }