छत्तीसगढ़

पाटन व अहिवारा विधानसभा के लगभग एक हजार से अधिक लोगो को ईश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में अमित जोगी दिलायेंगे जोगी कांग्रेस की सदस्यता

अमित जोगी की रैली सभा आज जामूल में  जेसीसी (जे) में शामिल होंगे कई चेहरे जामुल में स्वागत की जोरदार तैयारी  पाटन व अहिवारा विधानसभा के लगभग एक हजार से अधिक लोगो को ईश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में अमित जोगी दिलायेंगे जोगी कांग्रेस की सदस्यता

Advertisements

दुर्ग/जामूल

जामुल. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी शनिवार 23 सितंबर को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में अयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अमित जोगी के स्वागत के लिए पार्टी से जुड़े लोगों ने यहां जोरदार तैयारी की है।   इस बारे में अजीत जोगी युवा मोर्चा जेसीसी (जे) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने बताया, अमित जोगी शनिवार शाम 6:30 बजे अहिवारा (बानबरद) विश्राम गृह पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे व विभिन्न समाज प्रमुख से मुलाक़ात करेंगे ,शाम 7 बजे वे नंदनी रोड होते हुए जामुल की ओर प्रस्थान करेंगे। इस बीच विभिन्न स्थानों पर उनका आत्मीय अभिनंदन किया जाएगा। इसी तरह वे सीएसईबी चौक जामुल पहुंचेंगे, जहां कई नामचीन चेहरे पाटन व अहिवारा विधानसभा के पुर्व जनपद सदस्य, पूर्व सरपंच,पूर्व पंच ,पूर्व उप सरपंच, विभिन्न समाज व सामाजिक संगठन के पदाधिकारी, पूर्व शासकीय कर्मचारी, पंचायत व पालिका चुनाव में प्रत्याशी रहे विभिन्न दलों के नेता सहित एक हजार से अधिक नये सदस्यों को पार्टी प्रवेश कराने के बाद बाइक रैली के माध्यम से हाई स्कूल जामुल, संतोषी चौक,रावण भाठा होते हुए शिवपुरी जागृति युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे और उपस्थित जनों को संबोधित करेंगे।

मंच पर होंगे सितारे ही सितारे. इधर, जागृति युवा मंच के अध्यक्ष गिरधर निषाद ने बताया, जागृति युवा मंच, शिवपुरी जामुल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में गीत कोनो गा हूँ फेम “प्लेबैक सिंगर अनुराग शर्मा“ व पूरी टीम, चम्पा निषाद, मोनिका वर्मा, ले शुरू होगे मया के कहानी ”स्टार अमलेश नागेश” , यु टुब स्टार “ओमी स्टाइलो”, “डीजे चंदन रायपुर” व लाइव साउंड एंड लाइट “समृद्धि ऑडियो प्रो” के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए 21 हज़ार आमंत्रण पत्र वितरित बांटे गए हैं। साथ ही बरसात को देखते हुए वाटरप्रूफ़ व्यवस्था की गई है जिससे बरसात में भी कार्यक्रम में कोई बाधा ना हो।

ईश्वर उपाध्याय संभाग अध्यक्ष

दुर्ग संभाग

अजीत जोगी युवा मोर्चा

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)9907970007

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }