छत्तीसगढ़

मलकीत सिंह हत्याकांड का छठवां आरोपी भी पकड़ाया कैमरे के जरिए हुई पहचान

घटना के बाद से सोमवार को प्रशासन के प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद धरना समाप्त हुआ एवं मंगलवार दोपहर मलकीत सिंह के शव को रायपुर मरचुरी से खुर्सीपार घर लाया गया एवं रामनगर मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया

Advertisements

दुर्ग भिलाई

खुर्सीपार निवासी मलकीत सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी शुभम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया प्रकरण में पुलिस ने 30 सीसीटीवी फुटेज सीडी आर समेत अन्य चश्मदिदो से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान की है आरोपी शुभम के खिलाफ सबूत पाए जाने पर मंगलवार को उसे गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है मामले में अब तक एक नाबालिक समेत कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है मृतक मलकीत सिंह गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधन कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह का बेटा था 15 सितंबर की रात खुर्सीपार निवासी मलकीत सिंह 35 वर्ष अपने दोस्त के साथ खुर्सीपार पर स्थित आईटीआई मैदान में बैठा था इस दौरान गदर फिल्म के डायलॉग को लेकर दूसरे पक्ष के युवकों से विवाद हो गया दूसरे पक्ष के युवकों ने मलकीत सिंह को लात घूसे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने घायल मलकीत को पहले खुर्सीपार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गंभीर हालत को देखते  उसे रायपुर रिफर किया गया जहां निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया घटना के बाद अगले दिन स्थानीय एवं समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया हालांकि पुलिस ने एक नाबालिक समेत पांच आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया  एक अन्य आरोपी शुभम शर्मा और सहायता राशि की मांग को लेकर थाने के सामने धरने पर बैठ गए गौतम नगर निवासी मलकीत सिंह का शुक्रवार को हत्या हुआ इसके अगले दिन शनिवार सुबह से परिजन समेत स्थानीय लोग थाने के सामने धरने पर बैठ गए थे शनिवार को ही पुलिस ने फैजल कुरैशी 23 वर्ष निवासी खुर्सीपार  तसव्वुर खान 20 वर्ष निवासी गौतम नगर खुर्सीपार  शुभम लहरें 21 वर्ष निवासी शंकर नगर छावनी तरुण निषाद 22 वर्ष निवासी खुर्सीपार समेत एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया इसके बाद शुभम शर्मा नाम के युवक की भी संलिपतता की बात सामने आई 

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }