भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के शराब बंदी के वादा खिलाफी के विरोध में सेक्टर – 1 आबकारी विभाग के सामने जमकर प्रदर्शन किया
महिलाओं ने हाथों में तालाबंदी का पोस्टर लेकर नारेबाजी की और शराब दुकाने बंद करने की मांग की पुलिस के द्वारा आबकारी विभाग के सामने बैरिकेड लगाकर रोकने की प्रयास किया,लेकिन महिलाओं ने बैरिकेड पर चढ़कर प्रदर्शन किया


दुर्ग छत्तीसगढ़ में चुनावी समय जैसे जैसे पास आ रहा है वैसे ही वैसे कोंग्रेस बीजेपी में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के शराब बंदी के वादा खिलाफी के विरोध में सेक्टर – 1 आबकारी विभाग के सामने जमकर प्रदर्शन किया महिलाओं ने हाथों में तालाबंदी का पोस्टर लेकर नारेबाजी की और शराब दुकाने बंद करने की मांग की पुलिस के द्वारा आबकारी विभाग के सामने बैरिकेड लगाकर रोकने की प्रयास किया,लेकिन महिलाओं ने बैरिकेड पर चढ़कर प्रदर्शन कियाभाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ो महिला कार्यकर्ता रैली के माध्यम से सेक्टर – 1आबकारी विभाग पहुँचे जहां महिला मोर्चा के द्वारा आबकारी विभाग पर ताला लगाने लगाने की कोशिश की गई उससे पहले ही पुलिस के द्वारा बैरिकेटिंग कर कर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया लेकिन महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पर चढ़कर जमकर प्रदर्शन किया,महिला मोर्चा का कहना था कि कांग्रेस सरकार ने शराबबंदी करने की घोषणा की है, लेकिन अभी तक उनका वादा पूरा नहीं हो पाया है, नकली शराब पीकर लोगों की मौत हो रही है, उसको लेकर हम लोगों ने आबकारी विभाग में ताला बंदी का कार्यक्रम रखा गया था, लगातार छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा विधानसभा जहरीली शराब पीने से मौत नशे के चलते काफी घटनाएं हो रही है महिला मोर्चा ने किया जमकर प्रदर्शन 



