छत्तीसगढ़

नो एंट्री में प्रवेश करने वाले 12भारी वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई कर 24000 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया

पूर्व में वाहन मालिकों को नो एन्ट्री के समय शहर के भीतर एवम प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करने हेतु समझाईस दिया गया था इसी प्रकार इंदिरा मार्केट एवं बस स्टैंड में नो पार्किंग में खड़ी 55 वाहनों पर कार्रवाई की गई

Advertisements

दुर्ग   जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन कुछ दिनों पूर्व *उप पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री सतीष ठाकुर, एवं निरीक्षक विष्णु ठाकुर, परिवहन विभाग* के द्वारा भारी मालवाहक वाहनों के मालिक के मीटिंग लेकर नो एंट्री एवं ग्रामीण मार्गों पर भारी वाहन प्रवेश न करने हेतु समझाइए दिया गया था परंतु कुल 12 भारी वाहन चालकों के द्वारा दिए गए निर्देश का पालन ना करते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए 24000 अर्थदंड वसूल किया गया ।इसी प्रकार इंदिरा मार्केट दुर्ग एवं बस स्टैंड में सड़क में बाधा उत्पन्न करने वाले नो पार्किंग मैं खड़े कुल 55 वाहनों पर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }