छत्तीसगढ़

हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर और भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया जाएगा आज

अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू सुबह अपनी मां का आशीर्वाद लेकर गुरुद्वारा से सीधे हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी हथखोज पहुंचेंगे उनके बाद जन्म दिवस का कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा जो देर रात तक के चलेगा

Advertisements

दुर्ग/भिलाई 

आराध्या टाइम्स डेस्क/ हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर और भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया जाएगा है इसके लिए शहर को होर्डिंग, पोस्टर और कट आउट से पाट दिया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 20 जुलाई को जन्मदिन के अवसर पर एसोसिएशन की तरफ से बैठक लेकर कई आयोजन किए जा रहे हैं। भिलाई ट्रक ट्रेलर संगठन के द्वारा अपने अध्यक्ष के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जा रहा है। महासचिव मलकीत सिंह लल्लू ने बताया कि अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू का सुबह 11:00 बजे हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में ऐतिहासिक रूप से जन्म दिवस मनाया जाएगा इसके लिए सभी तैयारी की जा रही है। विशेष तौर पर गौशाला में जाकर गौ माता को चार खिलाया जाएगा। वृद्ध जनों को कपड़े फल एवं मिठाई वितरित किए जाएंगे। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जावेगा, जिसमें दवाई निशुल्क वितरित की जावेगी। युवाओं के द्वारा ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें अध्यक्ष के उम्र के हिसाब से उतना बोतल खून दान दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ो की तादाद में ट्रांसपोर्टर भिलाई पहुंचकर बधाई देंगे।। अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू सुबह अपनी मां का आशीर्वाद लेकर गुरुद्वारा से सीधे हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी हथखोज पहुंचेंगे उनके बाद जन्म दिवस का कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा जो देर रात तक के चलेगा

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

if(function_exists('cresta_help_chat_shortcode')) { echo do_shortcode('
Need Help? Contact Me!
'); }