हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के फाउंडर स्व. वीरा सिंह की 67वीं जयंती
स्व. वीरा सिंह की 67वीं जयंत के उपलक्ष्य में एचटीसी परिवार व भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं एसबीएस हॉस्पिटल आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन


भिलाई नगर 7 जुलाई 2023

हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के फाउंडर स्व. वीरा सिंह की 67वीं जयंत के उपलक्ष्य में एचटीसी परिवार व भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं एसबीएस हॉस्पिटल आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोज भिलाई के खुर्सीपार स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्व. दलवीर सिंह वीरा सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की रूपरेखा को आगे बढ़ाया। ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू व मलकीत सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। एसोसिएशन के पदाधिकारी में जोगा राव, अंजय कुमार, उपेंद्र यादव, आशीष पाण्डेय,,रीजू सिंह, गुरप्रीत सिंह, जेम्स साजन कुमार, सोम सिंह, निर्मल सिंह ने इस अवसर पर रक्तदान कर बड़ा कार्य किया। रक्तदान शिविर का आयोजन एसबीएस हॉस्पिटल व आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। ब्लड बैंक शिविर में एसबीएस अस्पताल के स्टाफ सहित आशीर्वाद ब्लड बैंक की ओर से विकास जायसवाल, सूरज साहू, मोहित अग्रवाल, नयन सहित अन्य लोग मौजूद रहे



