अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर जगह मनाया जा रहा है
आज पूरी दुनिया में लोग योग और वसुधैव कुटुंबकम की थ्योरी पर एक साथ योग कर रहे हैं


आज विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी न्यूयार्क में योग दिवस के कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं ।हमारी प्राचीन योग कला का विश्व पटल पर स्थापित करने माननीय मोदी जी का प्रयास सफल हुआ। अमेरिका से प्रधानमंत्री जी ने विश्व को संबोधित किया , कहा- आज पूरी दुनिया में लोग योग और वसुधैव कुटुंबकम की थ्योरी पर एक साथ योग कर रहे है अनुकूलता, प्रतिकूलता, सफलता, विफलता, सुख, संकट हर परिस्थिति में समान रहने का अडिग रहने का नाम योग है,योग शरीर, मन, और आत्मा के संतुलन को सुधारने में मदद करता है और एक स्वस्थ, स्थिर और खुशहाल जीवन की ओर एक मार्ग प्रदान करता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2023 के उत्सव के भाग के रूप में और “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की भावना को महसूस करने के लिए, मोमेंटो पार्क सेक्टर 6 में इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित योग उत्सव में भाग लेकर योग किया।
दुर्ग सांसद विजय बघेल जी,प्रमोद सिंह जी,योगेन्द्र सिंह जी,अशोक भैया,मनोज ठाकरे,ममता दीदी,आशा दीदी,राधेश्याम बार्ले जी,नीता चौरसिया,प्रशांत शिर सागर,किशोर कनोजे,निर्मला गुप्ता,प्रकाश गेडाम,कान्हा जी महाराज के मार्गदर्शन में ये कार्यक्रम संपन्न हुआ आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ इस अवसर पर मैं आप सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हूँ



