समाज में शैक्षणिक जागरूकता जरूरी….राकेश ठाकुर
शिक्षा के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्र-छात्राओ का पाठ्य पुस्तक के साथ स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया।


दुर्ग – वार्ड क्रं.19 कैलाशनगर गोडवाना भवन में गोड़वाना समाज के समाज प्रमुख समाजसेवी की उपस्थिती में समाज मे शिक्षा के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्र-छात्राओ का पाठ्य पुस्तक के साथ स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया

इस अवसर पर मुख्य रूप से ए.आर. ध्रुव समाज प्रमुख राकेश ठाकुर समाजसेवी श्रीमती अनुसुइया ठाकुर अभियंता श्रीमती ममता अरमो अध्यक्ष महिला प्रभाग ही जी. आर. सोरी रिटायर्ड अभियंता श्री थानेश्वशर ध्रुव, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शास. सेवक विकास संघ, दुर्ग श्रीमती माहेश्विरी ठाकुर पार्षद उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजनों द्वारा आदिशक्ति बुढादेव की पूजा अर्चना कर किया गया तत्पश्चात इस अवसर की राकेश ठाकुर ने कहा कि शैक्षणिक जागरूकता से सामाजिक उत्थांन कर सकते है. समाज मे शिक्षा को प्रथम प्राथमिकता मान जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। श्रीमती अनुसुइया ठाकर ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओ अच्छा अंकों से सफलता प्राप्त करने पर बधाई देते हुये भविष्य मे सहयोग देने की बात कही
ए. आर. ध्रुव ने छात्र छात्राओ के अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कानर वान बनने हेतु प्रेरित किया एवं समाज को संगठित करने के लिए आपने अनुभव मार्गदर्शन देते हुये सगाजनो हो प्रेरित किया श्रीमती ममता आरमो ने मातृशक्ति को समाज में कुरीतियॉ खासकर बालिका शिक्षा, नशामुक्त समाज, महिला सशक्तीकरण की दिशा मे काम करने की बात कही इस अवसर पर सर्व महावीर ठाकुर, गोरे लाल ठाकुर, मनोज ठाकुर, सागर सिंह मंडावी, पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर, युवा कार्यकर्ता लखन नेताम, शंखलाल उड़के, दिनेश नेताम, राजेश सोरी, समाज के विशिष्ठ जनों एवं नागरिकगण, मुकेश, करण कनिष्क तनुश्री नागवंशी, गीता ठाकुर, पूर्णिमा, आकाश, मुकेश, लिकेश्वणर, कंगना, गणेश विदया ठाकुर सहित सगाजन उपस्थित थे



