मलकित सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ बल्कर एसोसिएशन के बने अध्यक्ष बधाई देने वालों का लगा कार्यालय में ताता
छत्तीसगढ़ बलकर एसोसिएशन की बैठक आज भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हेवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस में आयोजित की गई थी



भिलाई 16 मई 2023 छत्तीसगढ़ बलकर एसोसिएशन की बैठक आज भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हेवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस में आयोजित की गई थ। बैठक में सभी सदस्यों ने एक राय होकर मलकीत सिंह लल्लू को बलकर एसोसिएशन अपना अध्यक्ष चुना है। सभी ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि श्री लल्लू से अच्छा कोई अध्यक्ष वर्तमान स्थिति में नहीं हो सकता हैं। एक स्वर में मलकीत सिंह लल्लू को सर्वसम्मति से चुना है। नियुक्ति उपरांत नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। उनके चाहने वाले फोन, व्हाट्सएप, फैसबुक सहित ट्रांसपोर्ट कार्यालय पहुंचकर प्रशंसक बधाई शुभकामनाएं दे रहे।छत्तीसगढ़ बलकर एसोसिएशन के संरक्षक के रूप में सुधीर अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह,अचलजीत सिंह भाटिया और संदीप सिंह होंगे। सदस्य के रूप में नरेश जैन, जसविंदर सैनी,विमल जैन, पंकज सिंह, गौरव सिंह और विजय सिंह शामिल है। बलकर एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष मलकीत सिंह को उपस्थित जनों ने फूल माला पहनाकर व मुंह मीठा कर बधाई दी। ट्रांसपोर्टर ने इस बड़ी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने के लिए उनसे महती आशा रखे हुए है। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू ,गोकुल शर्मा,आलोक तिवारी,खिलावन सिंह चौहान सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।



